{"_id":"69f2f9c673bff5ad35058577","slug":"deranged-son-kills-father-after-denied-money-for-liquor-korba-news-c-1-1-noi1487-4225812-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Crime: शराब के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, सनकी बेटे ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Crime: शराब के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, सनकी बेटे ने कर दी हत्या
Thu, 30 Apr 2026 12:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:45 PM IST
सार
कोरबा में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर सनकी बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। घरेलू विवाद और शराब के लिए पैसे न मिलने पर यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 42 वर्षीय व्यक्ति का अपने नाबालिग बेटे से विवाद हुआ था। यह विवाद घरेलू बातों और पैसों को लेकर शुरू हुआ था। गुस्से में आकर नाबालिग ने अपने पिता के सिर और चेहरे पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में पिता को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कोरबा जिला चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
बिलासपुर में इलाज के दौरान सात अप्रैल 2026 को घायल पिता की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 46 साल बताई जा रही है, जबकि संघर्षरत बालक की उम्र 17 साल है। पुलिस ने मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया। मृत्यु की पुष्टि होते ही 28 अप्रैल 2026 को थाना उरगा में हत्या का मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी नाबालिग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराबी और सनकी है। घटना वाले दिन उसने शराब के लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे। पैसे न मिलने पर उसने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद कोरबा पुलिस ने 29 अप्रैल 2026 को आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया।