Korba: मणिपुर की घटना को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ किया हंगामा, पीएम मोदी का फूंका पुतला
युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से मणिपुर के हालात को काबू करने में नाकाम साबित हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में हिंसा एवं महिलाओं से हुई शर्मनाक घटना के विरोध में युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर के विशेष उपस्थिति एवं जिला महासचिव मधुसूदन दास एव विधानसभा अध्यक्ष शिवम राय के नेतृत्व में अक्रोशित युवाओं ने बरपाली चौक में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया।
सांसद प्रतिनिधी धनेश्वरी कंवर ने कहा की केंद्र में बैठी नरेन्द्र मोदी की सरकार पूरी तरह से फैल है। नरेंद्र मोदी केवल और केवल अपने प्रचार में लगे हैं। मणिपुर में जहां उनकी सरकार है उस जगह पर भी इतनी बड़ी घटना हो गई परंतु उनके पास समय नही है। कुल मिलाकर सिर्फ और सिर्फ देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे है ऐसे सरकार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह से मणिपुर के हालात को काबू करने में नाकाम साबित हो रही है। लगातार वहां की स्थिति बद से बदतर होती जा रहा है परंतु प्रधानमंत्री सिर्फ और सिर्फ अपने प्रचार में लगे हैं। जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है।
वहीं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शिवम रॉय एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा की आज हमारे राहुल गांधी मणिपुर जाकर वहां के हालातों का जायजा ले रहे है। परंतु देश के प्रधानमंत्री को समय नही मिल रहा है साथ ही साथ केंद्र के गृहमंत्री भी गायब हैं। युवा कांग्रेस ऐसे नेतृत्वकर्ता का विरोध करती है और इस्तीफे की मांग करती है।