फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead bodyhusband and wife found inside house in Korba

Korba: पति-पत्नी की घर के अंदर मिली लाश, गंध आने पर ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस कर रही है सभी पहलुओं पर जांच

Sat, 05 Aug 2023 04:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 05 Aug 2023 04:43 PM IST
सार

मिली जानकारी से ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास में निवासरत सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी सुकवारीन धनवार की संदिग्ध अवस्था मे घर के भीतर लाश मिली है। 

विज्ञापन
Dead bodyhusband and wife found inside house in Korba
पति-पत्नी की घर के अंदर मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध में एक मकान में निवासरत धनवार बुजुर्ग दंपति की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतकों का शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मिली जानकारी से ग्राम पंचायत लैंगा के आश्रित ग्राम छेरका बांध मोहल्ले में प्रधानमंत्री आवास में निवासरत सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष व उसकी पत्नी सुकवारीन धनवार की संदिग्ध अवस्था मे घर के भीतर लाश मिली है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा पसान थाना को दी गई जानकारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दोनों अकेले ही घर पर रहा करते थे और जब आसपास के लोग दो दिनों से इन्हें नहीं देखा तो कल शाम को कुछ लोग सुनाराम के घर का दरवाजा खोला तो दोनों पति पत्नी मृत हालत में जमीन पर पड़े दिखे और लाश को दो दिन बीत जाने से शव से बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की माने तो मृतका और मृतक के बच्चे नहीं हैं। पति-पत्नी दोनों घर पर रहते थे पिछले कुछ दिनों से दोनों नजर नहीं आ रहे थे। जहां बदबू आने पर दरवाजा खोल कर देखा तो दोनों मृत हालत में देखे गए जहां इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पसान थाना प्रभारी प्रहलाद राठौर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों की मौत का कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed