{"_id":"63d921f51f4c1120b3039960","slug":"dead-body-of-missing-young-man-found-in-pond-in-korba-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: लापता युवक की गांव के तालाब में तैरती मिली लाश, घर से दो दिन पहले काम से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: लापता युवक की गांव के तालाब में तैरती मिली लाश, घर से दो दिन पहले काम से निकला था
Tue, 31 Jan 2023 07:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:43 PM IST
सार
रमेश के छोटे भाई जयप्रकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया तो वह शव देखने के लिए तालाब किनारे पहुंचा था। वहां पर उसने भाई के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
रमेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में लापता युवक का शव गांव के तालाब से मिला है। ग्रामीण दो दिन पहले काम के सिलसिले में घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। मंगलवार को तालाब में शव तैरता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। बताया जा रहा है कि युवक बोल और सुन नहीं सकता था। मामला रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोढ़ी गांव निवासी रमेश यादव (42) शनिवार सुबह घर से निकला था, लेकिन शाम को भी नहीं लौटा। परिजनों को लगा कि वह कोरबा चला गया होगा, पर जब रात तक भी नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और गांव में नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। इस बीच मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रमेश की पत्नी और दो बच्चे हैं। वह बोल और सुन नहीं सकता था, लेकिन घर के काम और खेती-बाड़ी में भाइयों का साथ देता था। रमेश के छोटे भाई जयप्रकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात की जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया तो वह शव देखने के लिए तालाब किनारे पहुंचा था। वहां पर उसने भाई के शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन