फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Dead body of a girl stuck in the net instead of a fish in Korba

Korba: जाल में मछली की जगह फंसी युवती की लाश, मछुआरे के उड़े होश, छह महीने पहले घर से निकली थी युवती

Wed, 25 Oct 2023 03:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 03:50 PM IST
सार

सोमवार शाम को झिनपुरी में रहने वाले शिवकुमार आयम ने भी जाल लगाया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जाल निकालने डुबान क्षेत्र में पहुंचा तो जाल में मछली की जगह युवती की लाश फंसी देख घबरा गया।

विज्ञापन
Dead body of a girl stuck in the net instead of a fish in Korba
जाल में मछली की जगह फंसी युवती की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में एक युवती की लाश फंसी मिली। मृतक युवती की पहचान लिली राज के रूप में हुई है जो छह माह पहले तमिलनाडु जाने के लिए निकली थी। कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के चारपारा के आसपास गांव में रहने वाले ग्रामीण हसदेव नदी के डुबान क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाते हैं। 

विज्ञापन


सोमवार शाम को झिनपुरी में रहने वाले शिवकुमार आयम ने भी जाल लगाया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे जाल निकालने डुबान क्षेत्र में पहुंचा तो जाल में मछली की जगह युवती की लाश फंसी देख घबरा गया। शिवकुमार ने गांव लौटकर घटना की जानकारी सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को खबर किया तब चौकी प्रभारी अफसर खान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराई गई तो यह ग्राम फुलसर में रहने वाले दीप सिंह राज ने हुलिया और कपड़े के आधार पर अपनी 35 वर्षीय पुत्री लिली राज के रूप में की है। 

विज्ञापन

 


दीप सिंह राज ने बताया कि लिली तमिलनाडु में रहकर सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी। वह करीब छह माह पहले अप्रैल महीने में घर आई थी। थोड़े दिन घर में रहने के बाद पुन: तमिलनाडु जाने निकली थी। मृतका तमिलनाडु से कब लौटी, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। ऐसे में पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर जांच को दिशा व गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बांगो से मंगाया मोटर बोट, तब निकली लाश

हसदेव नदी पुल से करीब एक किलो मीटर दूर मछली पकड़ने लगाए गए जाल में युवती की लाश फंसी थी। यह स्थान बहुत ज्यादा गहरा है जहां नाव अथवा मोटर बोट से ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थान से शव बरामद करना पुलिस के लिए चुनौती थी। ऐसे में पुलिस को बांगो से मोटर बोट की व्यवस्था करनी पड़ी, तब कहीं जाकर शव बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed