{"_id":"6a448f8da3632a47250a13d7","slug":"current-leaking-from-electric-poles-kills-two-cows-in-korba-locals-fear-human-casualties-too-slam-electricity-department-and-civic-body-for-negligence-demand-urgent-safety-checks-korba-news-c-1-1-noi1487-4454210-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: स्ट्रीट लाइट पोल में करंट से दो गायों की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: स्ट्रीट लाइट पोल में करंट से दो गायों की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग के खिलाफ लोगों में आक्रोश
Wed, 01 Jul 2026 09:44 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
Korba News
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा शहर में स्ट्रीट लाइट के पोल और बिजली व्यवस्था की लापरवाही अब जानलेवा बन गई है। आवारा पशुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। करंट की चपेट में आने से दो अलग-अलग स्थानों पर दो गायों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद लोगों में बिजली विभाग और नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
मंगलवार रात घंटाघर चौक स्थित वर्धमान ज्वैलर्स के सामने हुई। यहां स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट उतर आया था। एक गाय पोल के पास पहुंची और करंट की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और नाराजगी जताई।
विज्ञापन
इससे कुछ घंटे पहले पोड़ीबहार क्षेत्र के स्वागत द्वार के पास भी इसी तरह का हादसा हुआ था। वहां भी करंट प्रवाहित हो रहे पोल के कारण एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई थी। लगातार दो घटनाओं ने नगर निगम और विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। सवाल उठ रहा है कि सड़कों पर लगे खंभों की नियमित जांच क्यों नहीं होती।
विज्ञापन