फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   CSEB bus hits bike rider hard condition of injured is critical in Korba

Korba: सीएसईबी की बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, घायल की हालत गंभीर, कोरबा किया गया रेफर

Tue, 16 Jan 2024 05:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 05:29 PM IST
सार

कोरबा के कटघोरा न्यायालय छिर्रा के पास जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। जहां तेज़ रफ्तार सीएसईबी की शिफ्ट बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक बस के पहिए के नीचे फंस गई वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
CSEB bus hits bike rider hard condition of injured is critical in Korba
बस में घुसी बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कटघोरा न्यायालय छिर्रा के पास जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। जहां तेज़ रफ्तार सीएसईबी की शिफ्ट बस ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक बस के पहिए के नीचे फंस गई वहीं वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 108 को दी गई। जहां संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची और घायल युवक को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

 

इसकी सूचना कटघोरा थाना पुलिस को भी दी गई जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई बताया जा रहा है कि बस पर लगभग 20 से 25 लोग सवार थे जो निजी कंपनी के कर्मचारी थे और सुबह नौ बजे ड्यूटी के लिए माचाडोली से कटघोरा आ रहे थे वहीं घायल युवक ग्राम बिंझरा निवासी 30 वर्षीय सीताराम पटेल सुबह बालको ड्यूटी जाने निकला हुआ था। बाइक सवार के हांथ और पैर में गभीर चोट आयी है घायल बाइक सवार को नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गभीर घायल युवक को जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया है।

विज्ञापन

 

इस मामले में कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर दिया गया। कटघोरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed