फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Councilor's husband accused of assaulting student in Korba

Korba News: पार्षद पति की दबंगई आई सामने, शराब के नशे में धुत होकर छात्र के साथ मारपीट करने का आरोप

Wed, 29 Oct 2025 11:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 Oct 2025 11:33 AM IST
विज्ञापन
Councilor's husband accused of assaulting student in Korba
Korba News - फोटो : अमर उजाला

कोरबा के मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर बस्ती के वार्ड नम्बर 34 के पार्षद पति विकास चौहान पर आरोप लगा है कि उसने 14 साल के नाबालिगि छात्र की जमकर पिटाई की है। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की है। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज की है कि सातवीं कक्षा का छात्रा स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से गांव में ही जा रहा था। इस दौरान पार्षद पति विकास चौहान और दो अन्य उसके साथ थे, जो शराब के नशे में धुत थे और विकास ने छात्र की जमकर पिटाई की। वहीं, पार्षद पति के दो अन्य साथी मुखदर्शक बनकर देख रहे थे। छात्र हाथ पांव जोड़ रहा था, लेकिन उसके बाद उसने एक न सुनी और लात घुसे से पिटाई करता रहा।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र डरे सहमे रोते हुए अपने घर गया और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन मानिकपुर चौकी पहुच कर शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पार्षद पति पुलिस से शिकायत के बाद पीड़ित परिवार को डरा धमका रहा है और रिपोर्ट वापस लेने दबाव बना रहा है। वहीं, इस घटना के बाद बस्ती में ही रहने वाले लोग एकत्रित होकर महिलाएं पार्षद के घर पहुंचे और इस घटना को लेकर खिलाफ विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी नवीन पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच किया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed