फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Development works including education-health approved in DMF meeting in Korba

कोरबा में डीएमएफ बैठक: शिक्षा-स्वास्थ्य समेत विकास कार्यों को मंजूरी, खनन प्रभावित क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

Mon, 13 Apr 2026 10:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 10:33 PM IST
सार

कोरबा में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों पर जोर रहेगा। खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, पर्यावरण संरक्षण और पीवीटीजी समुदाय को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Development works including education-health approved in DMF meeting in Korba
कोरबा में डीएमएफ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, आबकारी एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में 13 अप्रैल 2026 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत कार्यों की प्रगति, पूर्ण कार्यों की कार्योत्तर स्वीकृति तथा नई कार्ययोजना को अनुमोदन के लिए रखा गया।
विज्ञापन


मंत्री देवांगन ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जिले में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। डीएमएफ मद से कोरबा का अतिरिक्त विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। आज अनुमोदित कार्यों में स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, सड़क व पुल-पुलिया निर्माण शामिल हैं। उन्होंने समय-सीमा में काम पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीवीटीजी समुदाय के लिए प्राथमिकता से हो रहे कार्यों पर संतोष जताया।
विज्ञापन


सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि डीएमएफ से कोरबा को नई पहचान मिलेगी। खनन प्रभावित क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण, राखड़ बांध की समस्या और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। ग्रीष्म ऋतु में पेयजल, बारिश से पहले स्वास्थ्य केंद्रों में दवाएं और जर्जर स्कूलों के सुधार की बात कही। विधायक प्रेमचंद पटेल ने कौशल विकास, रोजगार व दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने की बात रखी। विधायक तुलेश्वर मरकाम ने डीएमएफ निर्माण पोर्टल को जनहितकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि डीएमएफ नियमों में संशोधन कर 2026-27 से लागू किया गया है। योजना का उद्देश्य खनन के दुष्प्रभाव कम करना और प्रभावितों का जीवन स्तर सुधारना है। 70 प्रतिशत राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण जैसे उच्च प्राथमिकता वाले कार्यों पर और 30 प्रतिशत अन्य अधोसंरचना पर खर्च होगी। जिले के 5 विकासखंडों के 564 गांव प्रत्यक्ष प्रभावित चिन्हांकित हैं। 15 किमी तक प्रत्यक्ष और 25 किमी तक अप्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र माना जाएगा।


बैठक में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के सहयोग से बेसलाइन सर्वे के आधार पर पर्सपेक्टिव योजना बनाने, एंडोमेंट फंड गठन, परियोजना प्रबंधन इकाई चयन, डिजिटल सशक्तिकरण के लिए वेबसाइट-पोर्टल, थर्ड पार्टी ऑडिट, टोल-फ्री नंबर समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 519.11 करोड़ की प्राप्ति के विरुद्ध 1498 कार्यों के लिए 529.24 करोड़ की स्वीकृति दी गई। बैठक में विधायक फूल सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed