फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Collector SP inspected jail took stock of cleanliness and facilities provided to prisoners in Korba

Korba : कलेक्टर एसपी ने किया जेल का निरीक्षण, सफाई और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

Sat, 11 May 2024 08:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 May 2024 08:03 PM IST
सार

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा शनिवार दोपहर संयुक्त रूप से जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Collector SP inspected jail took stock of cleanliness and facilities provided to prisoners in Korba
कलेक्टर एसपी ने किया जेल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा शनिवार दोपहर संयुक्त रूप से जिला जेल कोरबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में कैदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर-एसपी ने अपने निरीक्षण के दौरान मुलाकात कक्ष, किचन, पुरूष बैरेक, प्रवेश द्वार, गौशाला आदि के साथ बुजुर्ग बंदियो के बैरकों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में मौजूद विभिन्न पंजियों और सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी सिस्टम, कंट्रोल रूम की भी जांच की। कलेक्टर ने जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनके मामलों के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला जेल की 15 बैरकों में कुल 238 बंदी निरूद्ध होने की जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

 

बैरक में कलेक्टर-एसपी ने महिला बंदियों से मुलाकात की और छोटे बच्चों का भी हालचाल पूछा। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां बांटी। कलेक्टर ने इस दौरान जेलर को बच्चों को खेलने के लिए खिलौनों और महिलाओं तथा अन्य कैदियों को पढ़ने के लिए ज्ञानवर्धक तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के अलावा समय के सदुपयोग के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कराने, मानसिक तनाव को दूर करने योगा, व्यायाम कराने के संबंध में भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंदियों को भोजन देने की व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी लेने के साथ जेल परिसर में घुमकर सुरक्षा व्यवस्था का भी मुआयना किया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने जेलर को निर्देर्शित किया कि जेल मैन्युअल के अनुसार जो भी आवश्यकताएं हैं, उसे प्रस्ताव बनाकर दें, ताकि यहां की आवश्यकताओं को पूरा कर समस्याओं को दूर किया जा सकें। कलेक्टर ने किचन सहित टॉयलेट को साफ-सफाई रखने, बंदियों को मानसिक तनाव से दूर रखने और जीवन शैली में सकारात्मक परिवर्तन के लिए गतिविधियां आयोजित कराने, सब्जी-बाड़ी लगाकर उत्पादन बढ़ाने तथा गौ-शाला के माध्यम से दूध उत्पादन के संबंध में जेलर विजयानंद सिंह को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed