फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   cobra entered womens ward of Medical College Hospital In korba

मेडिकल कॉलेज में घुसा कोबरा: महिला वार्ड में फन फैलाए बैठा था सांप, बेड के नीचे देखकर मरीजों में मचा हड़कंप

Wed, 31 May 2023 01:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 31 May 2023 01:13 PM IST
सार

सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी ने बताया कि नाग महिला वार्ड में बेड के नीचे कूलर के पास सांप फन फैलाए बैठा हुआ था। समय रहते हैं मरीजों की नजर पड़ी, जिसके चलते उसे रेस्क्यू कर लिया गया। मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन जमीन पर भी सोते हैं। ऐसे में हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
cobra entered womens ward of Medical College Hospital In korba
कोरबा मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में घुसा कोबरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में बुधवार सुबह एक कोबरा घुस गया। महिला वार्ड में बेड के नीचे फन फैलाए कोबरा को देखकर हड़कंप मच गया। मरीज और उनके परिजन वार्ड से निकलकर भागने लगे। इसके बाद सूचना सर्प मित्र का दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कोबरा को रेस्क्यू किया और वहां से निकालकर ले गए। इसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन


दरअसल, मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण एक बार फिर सांपों के निकलने की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। इस बार जिला अस्पताल के महिला वार्ड में कोबरा पहुंच गया। इस दौरान कई मरीजों के परिजन जमीन पर सो रहे थे। किसी की नजर कोबरा पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद मरीज और उनके परिजन वार्ड से बाहर भागने लगे। सांप पहले कूलर के पीछे बैठा था, फिर बेड के किनारे तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


इस बीच किसी ने सर्प मित्र को कॉल किया तो वे मौके पर पहुंचे और कोबरा को रेस्क्यू कर बाहर ले गए। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ा गया। सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी ने बताया कि नाग महिला वार्ड में बेड के नीचे कूलर के पास सांप फन फैलाए बैठा हुआ था। समय रहते हैं मरीजों की नजर पड़ी, जिसके चलते उसे रेस्क्यू कर लिया गया। मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन जमीन पर भी सोते हैं। ऐसे में हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed