फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   clashes between abvp workers and police in korba collectorate

एबीवीपी कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प: कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर धक्का-मक्की; छात्रों से मारपीट का विरोध

Mon, 30 Jan 2023 07:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 30 Jan 2023 07:52 PM IST
सार

परिषद की पदाधिकारी स्वाति राजवाड़े और मोंटी पटेल ने बताया कि तखतपुर विधायक रश्मि सिंह की हरकत का विरोध करते हुए उनके खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। यहां पर हमारे कार्यकर्ताओं से गलत व्यवहार किया गया है, जो निंदनीय है।

विज्ञापन
clashes between abvp workers and police in korba collectorate
कोरबा कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कलेक्ट्रेट में घुसने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए, उन्हें खींच कर पुलिसकर्मियों ने नीचे उतारा। इसके बाद कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। कार्यकर्ता परिषद के सम्मेलन में छात्रों से हुई मारपीट का विरोध कर रहे थे। 

विज्ञापन




दरअसल, बिलासपुर के तखतपुर में परिषद के जिला सम्मेलन में छात्रों से मारपीट की गई थी। आरोप है कि स्थानीय कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में घुसकर छात्रों को पीटा। इसके विरोध में और विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर परिषद के कार्यकर्ता सोमवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता अंदर जाने लगे तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इसके बाद भी वे नहीं माने। 
विज्ञापन


एबीवीपी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें किसी तरह नीचे उतारा तो वहीं धरना देना शुरू कर दिया। किसी तरह से कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया जा सका। काफी देर चले हंगामे के बाद एसडीएम ममता रात्रे मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदर्शन इसी बात के लिए है कि दोषी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं एसडीएम ने आश्वस्त किया है कि उनके ज्ञापन को आगे बढ़ा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




परिषद के नेताओं ने कहा कि, तखतपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला सम्मेलन आयोजित किया गया था। उनका कहना है कि, वे अपने मुद्दों को लेकर चर्चा कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कांग्रेस विधायक रश्मि सिंह और उनके लोगों ने कुछ कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई। यह अंदाज गुंडागर्दी जैसा था। इसी के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहें। कार्रवाई करने की मांग की जा रही है और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed