Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Case of ceiling collapse of a large part of Mata Ahilyabai Holkar Convention Hall two engineers suspended in K

कोरबा: माता अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल के बड़े हिस्से का सीलिंग गिरने का मामला, दो इंजीनियर निलंबित

Mon, 14 Jul 2025 03:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 14 Jul 2025 03:31 PM IST
सार

कोरबा में हाल ही में लोकार्पित किए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई है, जिससे लगभग 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

विज्ञापन
Case of ceiling collapse of a large part of Mata Ahilyabai Holkar Convention Hall two engineers suspended in K
अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन हॉल का सीलिंग गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में हाल ही में लोकार्पित किए गए देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन भवन की सीलिंग भरभराकर गिर गई है, जिससे लगभग 17 करोड़ की लागत से निर्मित इस भवन की गुणवत्ता और निर्माण कार्य में हुए कथित भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। यह घटना लोकार्पण के मात्र एक महीने के भीतर हुई है। इस मामले में कलेक्टर अजीत वसन्त ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल ने कोरबा में निर्मित “पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर” कन्वेंशनल हॉल में फॉल्स सीलिंग गिरने के मामले में दो अभियंताओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में मण्डल के अपर आयुक्त ने जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी, जिसमें यह पाया गया कि भवन का निर्माण 23 अप्रैल 2024 को पूर्ण किया गया था और 8 जुलाई 2025 को अल्प समय में फाल्स सीलिंग का गिरना गंभीर तकनीकी खामी एवं गुणवत्ता में कमी को प्रमाणित करता है।इस मामले में सहायक अभियंता कांशी प्रकाश पैकरा और कार्यपालन अभियंता आर. के. दंदेलिया को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल मुख्यालय, संभाग- जगदलपुर निर्धारित किया गया है। डीएमएफ फंड से लगभग 17 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed