फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Railway Line Cables Stolen by Digging Up Ground—Bystanders Mistook Thieves for Employees Six Accused Arrested

Korba : जमीन खोदकर रेल लाइन की केबल चोरी, लोग समझ रहे थे कर्मचारी, छह आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 06:25 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 06:25 PM IST
सार

कोरबा में दीपका थाना पुलिस ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का केबल और 5000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

विज्ञापन
Railway Line Cables Stolen by Digging Up Ground—Bystanders Mistook Thieves for Employees Six Accused Arrested
korba

विस्तार

कोरबा में दीपका थाना पुलिस ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का केबल और 5000 रुपये नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


नई रेल लाइन बिछा रहे कम्पनी के कर्मचारी थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि निर्माणाधीन रेलवे लाइन से करीब 200 किलोग्राम केबल चोरी हो गया है। रिपोर्ट पर थाना दीपका में अपराध दर्ज कर धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी शुरू की। लगातार दबिश देकर पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने निर्माणाधीन रेलवे लाइन से केबल चोरी की वारदात कबूल कर ली। बताया जा रहा है कि घटना दिनांक को कर रात के वक्त जमीन की खुदाई कर केवल की चोरी कर ले गए। आसपास लोगों को लगा कि कंपनी के कर्मचारी है जब चोरी की शिकायत हुई और पुलिस जांच में जुटी तब मामले का पूरा खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर चोरी से संबंधित केबल बरामद किया गया। साथ ही केबल बेचकर मिली 5000 रुपये की नकदी भी जब्त की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शत्रुघ्न रोहिदास, पिता इंद्रलाल रोहिदास, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका। परदेसी रोहिदास, पिता रामलाल रोहिदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी कसाईपाली, बैसाखू रोहिदास, पिता परशुराम रोहिदास, उम्र 50 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका अनुज महिलांगे, पिता शोभाराम महिलांगे, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोबरघोरा, शनीराम अगरिया, पिता बहोरन सिंह अगरिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी कसाईपाली, राकेश रोहिदास, पिता हीराराम रोहिदास, उम्र 18 वर्ष, निवासी कसाईपाली, दीपका।



कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में सभी थाना-चौकी क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” के तहत पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप है। कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रेलवे संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति एवं अन्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed