फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   bus rammed into a truck parked on Hasdev bridge

Korba Accident: हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल

Thu, 18 Jan 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 18 Jan 2024 11:07 AM IST
सार

हसदेव पुल के ऊपर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। इस हादसे में 20 यात्रियों से भी अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
bus rammed into a truck parked on Hasdev bridge
Korba Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसदेव पुल के ऊपर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। इस हादसे में 20 यात्रियों से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा बांगो थाना अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। पुल के ऊपर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में बस पर सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस की सीट में यात्री फंसे हुए थे। घटना की सूचना पर 112 की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। जहां बस में फंसे लोगों को 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू किया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक कर बस की सीट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed