{"_id":"65a8b916b42ca1525b05f558","slug":"bus-rammed-into-a-truck-parked-on-hasdev-bridge-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Accident: हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Accident: हसदेव पुल के ऊपर खड़े ट्रक में जा घुसी बस, 20 से ज्यादा यात्री हुए घायल
Thu, 18 Jan 2024 11:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:07 AM IST
सार
हसदेव पुल के ऊपर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। इस हादसे में 20 यात्रियों से भी अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Korba Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हसदेव पुल के ऊपर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया और यात्री चीख पुकार मचाने लगे। इस हादसे में 20 यात्रियों से भी अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, बस में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा बांगो थाना अंतर्गत केंदई हसदेव पुल के ऊपर हुआ। पुल के ऊपर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी बस जा टकराई। इस हादसे में बस पर सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें घायल 6 महिला और 8 पुरूष को आई गंभीर चोटें आई हैं। चार की हालात गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस की सीट में यात्री फंसे हुए थे। घटना की सूचना पर 112 की टीम और हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। जहां बस में फंसे लोगों को 112 और हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से रेस्क्यू किया गया। जहां घंटों की मशक्कत के बाद एक-एक कर बस की सीट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन