फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   body of a woman was found hanging from a noose

Korba: फांसी के फंदे पर लटका मिला था महिला का शव, दोषी पति और जेठ को आजीवन कारावास की सजा

Sat, 31 May 2025 11:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 May 2025 11:18 AM IST
विज्ञापन
body of a woman was found hanging from a noose
मनोज कुर्रे और राजू कुर्रे - फोटो : अमर उजाला

एक महिला की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाने के मामले में कोर्ट ने दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी राजू कुर्रे ने अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ मिलकर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा दिया था। दोनों ने खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई थी, कहा था कि महिला ने फांसी लगा ली।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत तरदा गांव में पिछले साल 28 वर्षीय सुनीता कुर्रे की घर पर फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली थी। इस घटना सूचना मृतका सुनीता के पति राजू कुर्रे और जेठ मनोज कुर्रे ने उरगा थाना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के माता-पिता और उसके घर वालों से बयान दर्ज कराए। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उसका दमाद राजू कुर्रे शादी के बाद से पैसे की मांग करता था और उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। उसने दमाद पर हत्या का आरोप लगाया था। जांच में बातें सामने आई है कि राजू कुर्रे घटना अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ मिलकर उसका गला घोट कर उसे मौत के घाट उतारा था और उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया था। इस मामले में कोर्ट ने दोनों दोषी ठहराया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed