{"_id":"66ee85603769fb29e800bd22","slug":"bjp-district-president-submitted-a-memorandum-to-collector-regarding-repair-of-air-strip-located-jambahar-bal-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: जामबहार बालकोनगर स्थित एयर स्ट्रीप की मरम्मत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जामबहार बालकोनगर स्थित एयर स्ट्रीप की मरम्मत को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sat, 21 Sep 2024 02:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 21 Sep 2024 02:49 PM IST
सार
कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जामबहार बालको कोरबा स्थित एयर स्ट्रीप का रनवे क्षतिग्रस्त है, जिसे मरम्मत कराए जाने की अत्यंत आवश्यकता है।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कलेक्टर अजीत वसंत को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जामबहार बालको कोरबा स्थित एयर स्ट्रीप का रनवे क्षतिग्रस्त है, जिसे मरम्मत कराए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। साथ ही एयर स्ट्रीप का मरम्मत कार्य किसी एयर स्ट्रीप बनाने वाली ठेका कंपनी से ही कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. सिंह ने आगे कहा कि उक्त एयर स्ट्रीप स्थल पर चारो तरफ से खुली होने एवं फेसिंग से घिरे होने के कारण असामाजिक तत्वों एवं आवारा पशुओ का प्रवेश होता है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। 19 सितंबर को प्रदेश के दो वरिष्ठ मंत्रियों के आगमन पर उक्त क्षतिग्रस्त एयर स्ट्रीप में दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।
विज्ञापन
कुछ दिनों पूर्व ही उक्त स्थल की फेसिंग का कार्य किया गया है जिसमें सड़क की ओर फेंसिंग को सड़क से सटाने के कारण हमेशा दुर्घटना होती रहती है। डॉ. सिंह ने निवेदन किया है कि जामबहार बालको नगर कोरबा स्थित एयर स्ट्रिप की मरम्मत एवं बाऊड्रीवॉल प्राथमिकता के आधार एयर स्ट्रीप के संचालक भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको नगर कोरबा को सख्त निर्देश देते हुए करवाने का कष्ट करें।
विज्ञापन