{"_id":"647875514c3da6abb00545e4","slug":"bike-rider-student-killed-in-trailer-collision-in-korba-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल; शादी में शामिल होने जा रहे थे तीनों दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत, दो घायल; शादी में शामिल होने जा रहे थे तीनों दोस्त
Thu, 01 Jun 2023 04:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Jun 2023 04:09 PM IST
सार
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नितीश ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। नितीश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता किसान है।
विज्ञापन
नीतिश मरावी (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। तीनों युवक आपस में दोस्त थे और एक ही बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम नगोई बछेरा निवासी नितीश मरावी (19) पुत्र कुंवर प्रसाद मरावी 12वीं का छात्र था। वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान तुमान गांव के पास एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों दोस्त सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नितीश ने दम तोड़ दिया। बाकी दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। नितीश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता किसान है। पुलिस ने बताया कि मर्ग दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने और परिजनों की शिकायत के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन