{"_id":"63c262bf0022e7028d77c018","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-collision-with-mini-truck-in-korba-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में हादसा, एक की मौत: बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे पलटी मिनी ट्रक, चालक सहित दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में हादसा, एक की मौत: बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे पलटी मिनी ट्रक, चालक सहित दो की हालत गंभीर
Sat, 14 Jan 2023 01:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 14 Jan 2023 01:40 PM IST
सार
मोरगा चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि शिव और चंदन एक ही गांव के रहने वाले थे। शिव को भी काफी चोटें आई हैं। मिनी ट्रक चालक संतोष गुप्ता भिलाई का रहने वाला है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सभी के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पंचनामा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटा ट्रक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में शनिवार को बाइक सवारों को टक्कर मारकर तेज रफ्तार मिनी ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि मिनी ट्रक का चालक सहित दो लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मिनी ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा मोरगा चौकी क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मोरगा निवासी दीपक चंदन किस्पोट्टा (40) और शिव चरण सिंह बिंझवार किसी काम से बाइक पर निकले थे। अभी वे कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर मदनपुर घाट के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिव चरण घायल हो गया।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद चालक ने भी नियंत्रण खो दिया और मिनी ट्रक सहित सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान चालक अंदर केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने किसी तरह चालक को रेस्क्यू कर ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। वहीं मोरगा और सूरजपुर से क्रेन मंगवाकर ट्रक को घाट से निकाला गया।
विज्ञापन