{"_id":"66cff4a612ceb4a5f20290ab","slug":"bears-attack-villager-while-grazing-goats-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बकरी चराने के दौरान ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बकरी चराने के दौरान ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
Thu, 29 Aug 2024 09:40 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 29 Aug 2024 09:40 AM IST
सार
कोरबा के बांगो क्षेत्र में तीन भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जहां ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल में बकरी चराने गया हुआ था। इस दौरान अचानक भालूओं ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा के बांगो क्षेत्र में तीन भालूओं ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। जहां ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल में बकरी चराने गया हुआ था। इस दौरान अचानक भालूओं ने हमला कर दिया। भालूओं के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बांगो थाना अंतर्गत निवास चंद्रशेखर पिता उमेंद्र सिंह 34 वर्षीय गुरुवार की सुबह गांव के समीप स्थित पंडरीपानी कछार जंगल की ओर बकरियों को चराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक से तीन भालूओं ने उसे पर हमला कर दिया। चंद्रशेखर काफी समय तक भालूओं से संघर्ष करता रहा। खून से लथपथ जब वह गड्ढे में गिरा और भालू को देख कुछ समय के लिए अपनी सांस रोक ली। इस दौरान भालू उसे मरा हुआ समझकर भाग गए। हमले के बाद चंद्रशेखर किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन