Korba : कर्ज चुकाने के लिए बैंक प्रबंधन बना रहा था दबाव, फांसी लगाकर ऑटो डीलर ने कर ली खुदकुशी
बताया जा रहा है कि बैंक के कर्मचारी उसके घर आए थे और रुपए नहीं देने की स्थिती उसकी दुकान को सीज करने के साथ ही और भी कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। शायद यही वजह है,कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के सीविल लाईन थानांतर्गत खपराभट्टा इलाके में रहने वाले एक ऑटो डीलर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह बैंक से लिया हुआ लाखों के कर्ज को बताया जा रहा है जिसे पटाने को लेकर वह काफी परेशान रहा करता था। बताया जा रहा है कि बैंक के कर्मचारी उसके घर आए थे और रुपए नहीं देने की स्थिती उसकी दुकान को सीज करने के साथ ही और भी कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी थी। शायद यही वजह है,कि उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मृतक का नाम भुवनेश्वर गोस्वामी है। मृतक की टीपी नगर में श्याम ऑटो डीलर नामक दुकान है जिसका कर्जा न चुका पाने के कारण बैंक के कर्मचारी सीज करने की धमकी देकर गए थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।