फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Anti Corruption Bureau raids Assistant Commissioner house over liquor scam

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: सहायक आयुक्त के आवास पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, खंगाले दस्तावेज

Mon, 26 Feb 2024 10:44 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 Feb 2024 10:44 AM IST
सार

शराब घोटाला मामले में सहायक आयुक्त के घर पर सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा है। घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। वहीं अधिकारी घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau raids Assistant Commissioner house over liquor scam
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के घर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि तड़के सुबह टीम सहायक आयुक्त के घर पर पहुंची। जहां दो वाहनों में नौ सदस्य सवार थे। सहायक आयुक्त के घर पर कार्रवाई जारी है और तमाम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


एंटी करप्शन की टीम बीती शाम सात बजे पहुंची थी। जहां आबकारी सहायक आयुक्त के घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद टीम ने घर पर सील बंद की कार्रवाई कर दी। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। तड़के सुबह टीम फिर से मौके पर पहुंची। जहां सहायक आयुक्त सौरभ बख्शी को तलब किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद सील बंद कमरे को खोलकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त के घर के बाहर कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर तैनात है। जहां जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आबकारी सहायक आयुक्त चर्चित अधिकारी है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सहायक आयुक्त के बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा उनके और स्टाफ है। उनसे भी संपर्क करने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएसपी प्रमोद खेस के नेतृत्व में नव सदस्य टीम पहुंची हुई है। जहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed