{"_id":"64156b68e90b797c940a4734","slug":"an-old-man-who-was-on-a-morning-walk-was-cut-to-death-by-a-goods-train-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते हुई घटना, सुनाई देता था कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर मौत, रेलवे ट्रैक पार करते हुई घटना, सुनाई देता था कम
Sat, 18 Mar 2023 01:12 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:12 PM IST
सार
रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार के अनुसार उनको कान से कम सुनाई देता था जिसकी वजह से हादसा हुआ होगा। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की मालगाड़ी से कटकर मौत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना गेटमैन ने कोतवाली पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सजंय नगर बस्ती निवासी मृतक 55 वर्षीय बुदेश्वर सिह रोज सुबह आस-पास रहने वाले सहपाठियों के साथ सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। वह रोज की तरह शनिवार की सुबह लेट होने पर 6 बजे उठकर अकेले ही निकल गए। अकेले आसपास भ्रमण करने के बाद सीतामढ़ी शनि मंदिर की ओर गए हुए थे। वापस लौटते समय संजय नगर रेलवे फाटक पार करते समय सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जहां मृतक के पोता जयप्रकाश ने बताया कि बुजुर्ग रोज सुबह की तरह निकले हुए थे। मॉर्निंग वॉक पर उन्हें फोन पर जानकारी मिली कि उसके दादाजी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। तब वो मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी दादा की लाश कटी हुई रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है।
विज्ञापन
मृतक के पोता ने ये भी बताया की पूरा भरा परिवार साथ में है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें सुनाई नही दे रहा था। हो सकता है मालगाड़ी का हॉर्न सुनाई नही दिया होगा जिसके चलते मलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है मामले की जांच की जा रही है।