{"_id":"680bc3a8e1050cf54d00dfbe","slug":"an-employee-committed-suicide-in-secl-s-bankimongra-coal-mine-in-korba-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: एसईसीएल के बांकीमोंगरा कोयला खदान में कर्मचारी ने दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: एसईसीएल के बांकीमोंगरा कोयला खदान में कर्मचारी ने दी जान, मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट
Fri, 25 Apr 2025 10:47 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:47 PM IST
सार
बांकी मोंगरा पुलिस की टीम को खदान के अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जहां दो किलोमीटर तक पैदल चलकर अंदर घुसी और शव का पंचनामा कर कार्रवाई करते हुए बाहर निकाला।
विज्ञापन
खदान में खोजबीन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एसईसीएल के बांकीमोंगरा कोयला खदान में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक कोयला कर्मचारी तुलसीदास ने खदान के भीतर फांसी लगा ली। यह घटना दूसरी शिफ्ट में हुई, जब कर्मचारी सुनसान जगह गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 48 वर्षीय तुलसीदास गजरा के एसईसीएल कॉलोनी में निवास करता था और एसईसीएल में कर्मचारी था। शुक्रवार की सुबह वह सेकंड शिफ्ट में ड्यूटी करने गया हुआ था, जहां बाकी मोगरा एसईसीएल अंडरग्राउंड खदान में हाजिरी लगाकर काम करने अंदर गया हुआ था। जहां और भी कर्मचारी अंदर काम कर रहे थे। तुलसीदास ने अंडर ग्राउंड खदान के अंदर अकेलेपन का फायदा उठाते हुए एंगल में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। जहां काफी समय बाद कर्मचारी काम करके बाहर निकल रहे थे। इस दौरान उनकी नजर पड़ी और इसकी सूचना तत्काल एसईसीएल प्रबंधन को देते हुए बाकी मोंगरा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
बांकी मोंगरा पुलिस की टीम को खदान के अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, जहां दो किलोमीटर तक पैदल चलकर अंदर घुसी और शव का पंचनामा कर कार्रवाई करते हुए बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक के जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने बीपी शुगर बीमारी से ग्रसित होना बताया और परेशान हूं कहकर यह कदम लिया। उसने इस घटना के बारे में जिक्र करते हुए अपने परिवार वालों से भी माफी मांगी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक तुलसीदास अपनी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ निवास करता था, लेकिन काफी समय से बीमारी से परेशान था। जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बांकी मोगरा थाना पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।