फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   An 11th-grade student committed suicide at her maternal uncle's house in Korba.

यामनी ने क्यों दी जान!: मामा के घर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में पहुंचे परिजन...नजारा देख उड़े होश

Thu, 30 Oct 2025 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 30 Oct 2025 10:23 PM IST
सार

कोरबा में एक 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या क्यों की है और इसके पीछे क्या वजह है। अभी तक इसका पता नहीं है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
An 11th-grade student committed suicide at her maternal uncle's house in Korba.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कोरबा में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था। उसे फंदे से नीचे उतार आनन-फानन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत छात्रा को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


छात्रा मामा के घर बालको थानांतर्गत नया रिस्दा भदरापारा में तीजराम यादव परिवार सहित रह रही थी। वह बालको में कार्यरत है। उसके साथ ही उसकी भांजी यामनी यादव 16 वर्ष एक सहेली के साथ रह रही थी। दोनों स्थानीय विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थे। प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह तीजराम काम पर चला गया। घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जबकि यामिनी अपने कमरे में सो रही थी। 
विज्ञापन


परिजन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण सोने की बात सोच रहे थे। दोपहर में तीजराम भोजनावकाश पर घर पहुंचा। उसने भांजी के संबंध में पूछताछ की तो उसके कमरे में होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीजराम भांजी के कमरे में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। यामिनी फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने आनन फानन छात्रा को फंदे से नीचे उतार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आया, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताली मेमो मिलने पर बालको पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक छात्रा के मामा विकास यादव ने बताया कि निजी कंपनी में वाहन चलाता है और काम पर गया हुआ था। जहां फोन कर उसे जानकारी दी गई। यामिनी ने घर पर में म्यार में फांसी लगाकर जान दे दी है। उसे लगा कि उसकी तबीयत खराब है और घर पर सोई होगी और घर वाले अपने काम में लगे हुए थे। तब उसने इस घटना को अंजाम दिया। 


बड़ी दीदी की सबसे बड़ी बेटी थी और पढ़ाई लिखाई में होशियार थी। लेकिन उसने यह घातक कदम कब कैसे और किन परिस्थिति में उठया है। यह समझ से परे है। दो बहन और एक भाई है। जिसमें से सबसे बड़ी मृतका है। जहां पढ़ाई करने के लिए पिछले एक साल से यहां आई हुई थी। बालको थाना ने इस मामले में कहा कि परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed