{"_id":"69ddb5d26582e3ad4e0f902c","slug":"alleging-coal-theft-at-secl-gevra-mine-youth-congress-submits-memorandum-to-collector-korba-news-c-1-1-noi1487-4161482-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: SECL गेवरा खदान में कोयला चोरी का आरोप, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: SECL गेवरा खदान में कोयला चोरी का आरोप, युवा कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,
Tue, 14 Apr 2026 11:02 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
korba
भारतीय युवा कांग्रेस, कोरबा (शहर एवं ग्रामीण) ने एसईसीएल की गेवरा ओपन कोल परियोजना के भठोरा फेस में हो रही कोयला चोरी को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के विरुद्ध FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई, ठेका निरस्त करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राकेश पंकज और विकास सिंह की ओर से 13 अप्रैल 2026 को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि खदान के अंदर से लोडर के माध्यम से कोयला निकालकर ऊपर मैदान में खाली किया गया। इसके लिए बाकायदा खदान से मैदान तक रास्ता बनाया गया। बाद में उक्त कोयले को ट्रैक्टर में भरकर दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ले जाया गया।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस का कहना है कि घटना के समय स्थल पर PNC इंफ्राटेक कंपनी के कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवानों की मौजूदगी थी। इससे पूरे मामले में मिलीभगत की आशंका और गहरी हो जाती है। संगठन ने इसे संगठित अवैध गतिविधि और गोरखधंधा बताया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में पांच सूत्रीय मांग की गई है। पहली, पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए। दूसरी, भठोरा फेस में हुई कोयला चोरी की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। तीसरी, संलिप्त सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ के संबंधित कर्मियों और बाहरी व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। चौथी, पीएनसी इंफ्राटेक का ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। पांचवीं, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने सख्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।
युवा कांग्रेस ने कहा कि त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और जनता का विश्वास बना रहेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक गेवरा एरिया, पुलिस अधीक्षक कोरबा और अनुविभागीय अधिकारी कोरबा को भी भेजी गई है।
