फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Accident in Kusmunda mine workers injured due to conveyor belt

Korba: कुसमुंडा खदान में हादसा, कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से मजदूर घायल, कर्मचारियों ने बंद किया खदान

Fri, 07 Apr 2023 04:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 04:22 PM IST
सार

घायल मजदूर को तत्काल कोरबा अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल के साथी मजदूर करण कुमार ने बताया कि सर्वमंगला नगर निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार इस हादसे में घायल हुआ है।

विज्ञापन
Accident in Kusmunda mine workers injured due to conveyor belt
कुसमुंडा खदान में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के कुसमुंडा खदान में सुबह काम करने के दौरान एक ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से उसमें बुरी तरह जा फंसा। जिसके बाद वहां मौजूद ठेका कर्मियों में हड़कंप मच गया व तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

 

कुसमुंडा खदान समानता कंपनी में सुबह पाली में काम करने गए ठेका कर्मी कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहे थे इसी दौरान वह कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आकर बुरी तरह दब गए। इस घटना की जानकारी तत्काल वहां मौजूद अन्य ठेका कर्मियों ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद कटर मशीन से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ठेका कर्मी को बाहर निकाला गया, वही घायल मजदूर को तत्काल कोरबा अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल के साथी मजदूर करण कुमार ने बताया कि सर्वमंगला नगर निवासी 25 वर्षीय अशोक कुमार इस हादसे में घायल हुआ है।

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस और कंपनी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए जहां घायल का हालचाल जाना। सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि घटना स्थल कुसमुंडा थाना अंतर्गत कुसमुंडा खदान के समांतर कंपनी में घटी जहां हादसे के बाद सूचना मिलने पर वह घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे हैं संबंधित कुशवाहा थाना को इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed