फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   a young woman has leveled serious allegations against a constable and filed a complaint with the SP in Korba

कोरबा: दुष्कर्म पीड़िता से हवलदार बोला-पहले...फिर होगी कार्रवाई, जेल भेजने की भी दी धमकी, एसपी से की शिकायत

Wed, 17 Dec 2025 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Dec 2025 07:36 PM IST
सार

कोरबा: दुष्कर्म पीड़िता से हवलदार बोला-पहले...फिर होगी कार्रवाई, जेल भेजने की भी दी धमकी, एसपी से की शिकायत
 

विज्ञापन
a young woman has leveled serious allegations against a constable and filed a complaint with the SP in Korba
पीड़िता ने हवलदार पर लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पीड़िता ने बताया कि मोबाइल के जरिए 21 वर्षीय विनोद कश्यप बलगी निवासी से संपर्क हुआ पहले युवक ने दोस्ती की दोस्ती फिर प्यार में बदली फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ युवक ने शारीरिक संबंध बनाया जब शादी की बारी आई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया इसकी शिकायत उसने बाकी मोगरा थाना पुलिस से की जहा 12।11।2025 को बाकी मोगरा थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


कई दिनों बीत जाने के बाद भी जब युवक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी तब वह बाकी मोगरा थाना 10।12।2025 को जानकारी लेने के लिए गई इस दौरान बाकी मोंगरा थाना  में पदस्थ हवलदार राजेश कंवर से मुलाकात हुई उनसे पूछताछ करने पर उसने उसके ही ऊपर लांछन और चरित्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई लड़कों के साथ तेरा संबंध है पहले खुद को देख ले फिर युवक की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हवलदार के द्वारा उसके साथ गंदी गंदी गालियां और कई आरोप लगाते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जिससे आहत हुई है और इस मामले में पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही है। पीड़िता ने बताया कि हवलदार राजेश कंवर युवक के संपर्क में है और उल्टे उसके ऊपर कैसे कर जेल भेजने की धमकी दिया जा रहा है ऐसे में डरी सहमी हुई है।बताया जा रहा है कि इस मामले में युवक विनोद कश्यप को कोर्ट से जमानत मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर गाली-गलौज की तो पीड़िता SP ऑफिस पहुंच गई।युवती ने कहा कि क्या पुलिस महिलाओं की ढाल बनी या ढाल तोड़ रही?बकीमोंगरा थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 21 वर्षीय युवती ने बताया, युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया। लेकिन FIR के एक माह बाद गिरफ्तारी कर जमानत ले लिया कही न कही मिली भगत है।


इस मामले में कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है की शिकायत के बाद जल्द कार्रवाई नहीं हुई है इस मामले में थाना मूंछ अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं इसके अलावा पुलिसकर्मी पर जो आरोप लगे जो भी तथ्य है उसे पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed