फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A student who went to see a fair died in a road accident the family is griefstricken over the death of their o

कोरबा: मेला देखने गए छात्र की सड़क हादसे में मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मातम, मां का बुरा हाल

Wed, 24 Dec 2025 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Dec 2025 06:33 PM IST
सार

कोरबा में रामपुर-जोगीपाली के बीच दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करतला सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A student who went to see a fair died in a road accident the family is griefstricken over the death of their o
छात्र की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में रामपुर-जोगीपाली के बीच दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे 13 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करतला सीएचसी के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।  मृतक रायगढ़ जिले से दो साथियों के साथ मेला देखने आया था। वह मेले में दोस्तों को छोड़ नाना के घर लौट रहा था। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थानांतर्गत ग्राम नहरपाली में संजय मांझी निवास करता है। उसका इकलौता पुत्र बिरेंद्र कुमार मांझी 13 वर्ष स्थानीय विद्यालय में कक्षा छठवीं में अध्ययनरत था। बिरेंद्र ने करतला थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीपाली नाना के घर जाने और वहां से रामपुर मेला देखने जाने की योजना बनाई थी। इस संबंध में उसने अपने पिता को जानकारी दी। उन्होंने बिरेंद्र को मेला जाने से मना कर दिया, लेकिन वह जिद्द में अड़ गया। वह अपने दोस्त बीरू व सुरेश के साथ बाइक क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 9078 में सवार होकर सीधे रामपुर आ गया। वह रात करीब नौ बजे दोस्तों को मेले में छोड़कर नाना के घर जा रहा था। वह चिराई झोरखी के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने से आ रही दोपहिया से जा भिड़ी। 
विज्ञापन


यह भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ही बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बिरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दूसरे बाइक को छोड़ चालक फरार हो गया। हादसे की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नाबालिग को इलाज के लिए करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाखिल कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात नाबालिग को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को मर्क्युरी शिफ्ट करते हुए मेमों अस्पताल चौकी भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह अस्पताल पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी की। तत्पश्चात मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस नाबालिगों के हाथ वाहन की स्टेयरिंग नही देने की समझाईश लगातार दे रही है। इसके बावजूद अभिभावक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि बीते कुछ दिनों के भीतर घटित सड़क हादसे की बात करें तो करतला थाना क्षेत्र में ही सड़क हादसे में तीन नाबालिग की मौत हो चुकी है। तीनों ही प्रकरण में नाबालिग के वाहन चलाने की बातें सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed