फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A baby elephant drowned while crossing the Hasdeo River

कोरबा: हसदेव नदी को पार करते समय हाथी का बच्चा बहा, कोरबी के पास फंसा मिला शव

Sun, 21 Sep 2025 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:30 AM IST
विज्ञापन
A baby elephant drowned while crossing the Hasdeo River
Korba News - फोटो : अमर उजाला

कोरबा के कटघोरा वन मंडल में घूम रहे हाथियों में से एक बच्चे का शव कोरबी के पास हसदेव नदी किनारे झाड़ी में फंसा हुआ मिला है। नदी को पार करते समय हाथी के बच्चे की बहने की संभावना जताई जा रही है। बच्चे की उम्र करीब एक सप्ताह है और शव को दो दिन पुराना माना जा रहा है। 

विज्ञापन


हसदेव नदी में जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है जिसके चलते हाथी का बच्चा बह जाने की आशंका जताई जा रही है। हाथियों का झुंड आसपास ही विचरण कर रहा है। जो कभी भी वापस आ सकता है। रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हसदेव नदी के बहाव के साथ बहकर शव के आने की संभावना है। उसकी मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। जांच में नदी पार करते समय पानी में बहने से होना माना जा रहा है। एक सप्ताह पहले ही सखोदा में हथिनी ने बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद 27 हाथियों का झुंड आगे बढ़ गया था।
विज्ञापन


पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथी घूम रहे हैं। झुंड में बच्चे भी हैं। हाथी हसदेव नदी को पारकर दूसरे क्षेत्र जाते हैं, लेकिन हाथी के बच्चे का शव केंदई रेंज के ओड़ार बहरा के पास बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नदी में बहकर शव यहां आया है। हाथी यहां लंबे समय तक रुकते हैं। इस वजह से ग्रामीणों में दहशत है।  ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से हाथी का झुंड इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है। ग्रामीणों के फसलों को भी बर्बाद कर रहा है, इसके अलावा लोगों में दहशत भी है। कई बार इस क्षेत्र में हाथियों द्वारा मकान को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed