फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A 17-year-old minor committed suicide by hanging himself in Korba

मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट: 3 युवकों का नाम आ रहा सामने, फांसी लगाकर दी जान, अब इस एंगल से पुलिस कर रही जांच

Fri, 25 Apr 2025 03:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 25 Apr 2025 03:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में के नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी इस मामले में तीन नाम सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
A 17-year-old minor committed suicide by hanging himself in Korba
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा शहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक शुभम साहू ने अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने तीन लोगो को अपनी मौत का कारण बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


कोरबा नगर के 15 ब्लॉक कॉलोनी से लगे झोपड़पट्टी में निवास कर रहे  शुभम साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट मृतक के मोबाइल में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने तीन युवकों को अपनी मौत का कारण बताया।
विज्ञापन


मृतक के पिता मुकेश कुमार साहू ने बताया कि उसके घर में परिवार शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर उसका बेटा अकेला था। वहीं आस पास रिश्तेदार रहते हैं। उसने फोन कर उसे इतना ही पूछा कि पापा खाना खाने आओगे या नहीं। उसने काम पर हूं कहते हुए मोबाइल रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटे बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों ने फोन कर इसकी जानकारी दी और वह मौके पर पहुंचा। जहां अपने कमरे में अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे को जानवरों से बहुत प्यार था और डॉग प्रेमी था। जहां घर पर भी रखा हुआ था। डॉग, कैट, बर्ड्स और फिश के शाप भव्या पैट शॉप में काम करता था।

मुकेश साहू ने बताया कि उसके बेटे ने मौत से पहले मोबाइल पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है कि तीन युवक उसे बहुत परेशान कर रहे हैं। जिसके चलते सुसाइड नोट लिखकर जान दे रहा हूं। मृतक के पिता ने बताया कि शुभम तिवारी और आशीष कदम नाम के दो लोगों का नाम सामने आया है। वहीं तीसरा भी इसमें शामिल है। वह अपने बेटे की मौत के मामले में न्याय चाहता है।


सीएसईबी चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल को जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और जानने का प्रयास कर रही है कि मृतक के मोबाइल में जो कुछ लिखा गया है और परिजन जो बता रहे हैं। उसमें कितनी सच्चाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed