फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   A 13 year old boy arrested for stone pelting in trains in Korba

Korba: ट्रेनों में पत्थरबाजी के मामले में एक 13 वर्षीय बालक गिरफ्तार, दोस्तों के साथ घटना को देता था अंजाम

Mon, 08 Jan 2024 01:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Jan 2024 01:41 PM IST
सार

देश के अन्य राज्यों के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ने लगी है। लगातार घट रही घटनाओं से परेशान रेलवे पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरु की और एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
A 13 year old boy arrested for stone pelting in trains in Korba
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में पत्थरबाजी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बालक अपने साथियों के साथ खेल-खेल में ट्रेनों में पत्थर फेंका करता था। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस हरकत में आई और बालक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाने की बात कही है।

विज्ञापन

 

देश के अन्य राज्यों के साथ ही प्रदेश के कोरबा जिले में भी ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं बढ़ने लगी है। लगातार घट रही घटनाओं से परेशान रेलवे पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरु की और एक 13 वर्षीय बालक को गिरफ्तार कर लिया। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि दीपका और सीपत के बीच बिछी नई रेल लाइन में कुछ बच्चे लगातार पत्थरबाजी कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और एक बालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी आर एस चन्द्रा ने बताया कि बच्चे अनजाने में ट्रेनों में पत्थरबाजी कर रहे थे यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों में पत्थरबाजी की शिकायत लगातार मिल रही थी जिस पर मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। लिहाजा उस क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों को समझाने का प्रयास किया जाएगा ताकी इस तरह की घटनाओं पर विराम लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed