{"_id":"64bd093185be97c8200e5708","slug":"14-year-old-boy-misdeeds-five-year-old-girl-in-korba-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल के लड़के की हैवानियत: घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, घुमाने के बहाने ले गया साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल के लड़के की हैवानियत: घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, घुमाने के बहाने ले गया साथ
Sun, 23 Jul 2023 04:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:34 PM IST
सार
कोरबा में पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोहल्ले में ही रहने वाला 14 साल का लड़का अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कोरबा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रही बच्ची को मोहल्ले में ही रहने वाला 14 साल का लड़का अपने साथ घुमाने के बहाने ले गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। आसपास के अन्य बच्चों ने जब मासूम को रोते हुए देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका। इसके बाद मोहल्ले में घटना को लेकर आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद पुलिस नाबालिग आरोपी की तलाश कर रही है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दर्री के एक मोहल्ले में रहने वाली पांच साल की बच्ची रविवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसी मोहल्ले में रहने वाला 14 साल का लड़का पहुंचा और उसे घुमाने ले जाने की जिद करने लगा। इस पर बच्ची ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़के ने उसे डैम में भरा पानी दिखाने व पैसे देने का झांसा दिया और अपने साथ ले गया। आरोप है कि बच्ची को बस्ती में लगे ट्रांसफार्मर के पास पीछे के रास्ते पर ले गया और दुष्कर्म किया। फिर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
इस दौरान वहां खेल रहे अन्य बच्चों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि जब परिजन पहुंचे तो आरोपी नाबालिग वहीं पर था, लेकिन उनको देखकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देख तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन