फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   13 year old student committed suicide by hanging himself student was in depression regarding studies in Korba

Korba: 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर कर दी जान, पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में था छात्र, इकलौता पुत्र था शुभांशु

Tue, 23 Jan 2024 06:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

मृतक छात्र के पिता केस लाल ने बताया कि शादी को 15 साल हो गए हैं शुभांशु इकलौता पुत्र था उसे उसने बचपन से ही बड़े लाड प्यार से पाला था उसकी हर जिद वह पूरी करता था लेकिन आज उसकी इस घातक कदम के कारण टूट गया है।

विज्ञापन
13 year old student committed suicide by hanging himself student was in depression regarding studies in Korba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

कोरबा जिले में सीएसईबी चौकी अंतर्गत बुधवारी बस्ती में रहने वाले बालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले छात्र ने किन कारणों से खुदकुशी की इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम शुभांशु टेकाम है जिसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है। बताया जा रहा है,कि बीती शाम मृतक अपनी मां के साथ भोग भंडारा खाने के लिए गया हुआ था,जहां से वह पढ़ाई करने के नाम पर घर आ गया और फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। मां जब वापस घर लौटी तब उसे इस बात की जानकारी हुई।

विज्ञापन

 

मृतक छात्र के पिता केस लाल ने बताया कि शादी को 15 साल हो गए हैं शुभांशु इकलौता पुत्र था उसे उसने बचपन से ही बड़े लाड प्यार से पाला था उसकी हर जिद वह पूरी करता था लेकिन आज उसकी इस घातक कदम के कारण टूट गया है। वह अपने गृह ग्राम से कमाने खाने कोरबा आए हुए हैं जहां निजी कंपनी में रोजी मजदूरी कर अपने बच्चे और पत्नी का जीवन यापन करते आ रहा है।

विज्ञापन

 

शुभांशु टेकाम की कक्षा छठवीं निर्मला स्कूल का छात्र था मृतक के पिता की माने तो युवक पढ़ने लिखने में होनहार था और होशियार था लेकिन कब कैसी और किन परिस्थितियों में एक घातक कदम उठाया है यह उसके भी समझ से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएसईबी चौकी प्रभारी विनोद खांडे ने बताया कि घटना की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जहां मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। पुलिस की माने तो मृतक का स्कूली बैग कमरे से मिला है जिसमें रखे कापी को चेक किया गया तो मूल्यांकन टेस्ट में बहुत कम अंकित थे वही कई विषय की कॉपी भी पूरा नहीं था इस आधार पर पुलिस को ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक पढ़ाई में कमजोर था जिसके चलते उसने यह घातक कदम उठाया है फिलहाल इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed