फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News: Dead body kept for hours on the bed in Medical College besides other patients

Korba News: मेडिकल कॉलेज में बेड पर घंटों रखा रहा शव, अन्य मरीजों व तीमारदारों को वहीं गुजारनी पड़ी रात

Sat, 31 Dec 2022 06:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 31 Dec 2022 06:02 PM IST
सार

जिला मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि ये शर्मशार करने वाली घटना है। इस मामले में दो सदस्यी टीम बनाकर कर दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को 108 के माध्यम से रेलवे स्टेशन के पास से जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Korba News: Dead body kept for hours on the bed in Medical College besides other patients
कोरबा जिला चिकित्सालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां भर्ती एक मरीज की मौत हो गई तो कई घंटों तक बेड पर उसका शव पड़ा रहा। अस्पताल में डॉक्टर, नर्स या अन्य कर्मचारी को उसे वहां से हटाना तो दूर,  उस पर कपड़ा डालने की भी सुध नहीं थी। आसपास के बेड पर लेटे मरीजों और उनके तीमारदारों को पूरी रात वहीं गुजारनी पड़ी।

विज्ञापन


जिले के जिला मेडिकल अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति भर्ती किया गया था, जिसकी शुक्रवार दोपहर मौत हो गई थी। उसका शव देखने के बाद भी कर्मचारी शव को वहां से हटाने या उसकी प्रक्रिया बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं लेते। शव के आसपास के बेड पर जिन मरीजों को रखा गया है, वह वहीं शव के साथ रहने को विवश हैं। अधिकारियों तक भी इसकी सूचना पहुंचाई गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। दोपहर के बाद शाम और फिर रात हो गई लेकिन शव को हटाने का ध्यान किसी को नहीं आया।
विज्ञापन


मृतक के बेड के पास दूसरे बेड पर भर्ती जटगा निवासी सिदार राम ने बताया कि बुजुर्ग के साथ कोई नही है। मौत हुए घण्टों बीत गए। भर्ती मरीज और परिजन शव के साथ रात बिताने को मजबूर हैं। कोई स्टाफ इस ओर ध्यान नही दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि ये शर्मशार करने वाली घटना है। इस मामले में दो सदस्यी टीम बनाकर कर दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग को 108 के माध्यम से रेलवे स्टेशन के पास से जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मर्ग मेमो भेजा है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र जनार्दन ने पहचान कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed