{"_id":"639817028e7b9c6c9c17e2a2","slug":"korba-latest-news-sensation-spread-after-the-burnt-dead-body-of-an-unknown-youth-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: खेत में अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: खेत में अज्ञात युवक की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Dec 2022 11:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा (छत्तीसगढ़)
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:39 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले दो ग्रामीण जब खेत पर काम करने जा रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर उस लाश पर पड़ी। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नुनेरा के खेत में लगभग 26 वर्षीय एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खेत में 11 केवी के विद्युत खंभे के नीचे युवक की लाश देखी गई। बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले दो ग्रामीण खेत पर काम करने जा रहे थे, इस दौरान उनकी नजर उस लाश पर पड़ी। तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पाली थाना पुलिस को दी। ग्रामीणों की माने तो हो सकता है कि युवक विद्युत खंभे पर 11 केवी की तार चोरी करने की नियत से चढ़ा हो और इस दौरान बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन