{"_id":"635f7576939fbc2c143c9173","slug":"korba-bike-rider-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: सड़क से खेत में जा गिरा बाइक सवार, मौत...जांच में जुटी कुसमुंडा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: सड़क से खेत में जा गिरा बाइक सवार, मौत...जांच में जुटी कुसमुंडा पुलिस
Mon, 31 Oct 2022 12:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:44 PM IST
विज्ञापन
कोरबा: सड़क से खेत में जा गिरा बाइक सवार
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गईI एक ओर जहां पहली घटना लक्ष्मण गेवरा टिपर मार्ग पर 23 वर्षीय रूपेश कुमार सड़क हादसे का शिकार हुआ तो वहीं गेवरा बस्ती से पंतोरा जाने वाले मार्ग पर बाता बिरदा गांव के पास सड़क किनारे खेत पर एक व्यक्ति बाइक सहित पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
सुबह मार्ग से गुजरने वाले लोगो की नजर उस पर पड़ी, उसके माथे पर चोट के निशान थे, व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। कुसमुंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई, व्यक्ति की पहचान उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहीडीह निवासी मनमोहन पिता संतराम कोशले के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई की गई जहां मृतक की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन