फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba Accident happened again in Kusmunda mine laborer died after falling from a height of 20 feet

Korba: कुसमुंडा खदान में फिर हुआ हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिर कर मजदूर की मौत, बैकर में कर रहा था पेंटिंग

Wed, 16 Nov 2022 12:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Nov 2022 12:11 PM IST
सार

मृतक महावीर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फिट ऊँचाई पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।   

विज्ञापन
Korba Accident happened again in Kusmunda mine laborer died after falling from a height of 20 feet
पेंटिंग के दौरान गिरने से मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना में हादसों का दौर जारी है लगातार एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं। बताया जा रहा है की कुसमुंडा खदान में समानता कंपनी के बनाये गए बैकर में ऊंचाई पर चढ़कर पेंटिंग का कार्य कर रहे ठेका मजदूर की गिरने से मौत हो गई। मृतक महावीर सिंह कंवर चुनचुनी बस्ती का रहने वाला है। 

विज्ञापन

   
मृतक महावीर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फिट ऊँचाई पर चढ़ा हुआ था। इस दौरान असंतुलित होकर नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की आवाज आने पर आसपास लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक ने कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था फिर भी वह कैसे गिर गया यह जांच का विषय है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ ईलाज के दौरान मौत हो गयी पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed