{"_id":"5b890c9842c7924631103330","slug":"know-how-one-tree-kills-60-foreign-birds-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन विदेशी पक्षियों को गांव वाले मानते हैं शुभ, उन्हीं में से 60 की एक पेड़ ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन विदेशी पक्षियों को गांव वाले मानते हैं शुभ, उन्हीं में से 60 की एक पेड़ ने ले ली जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Updated Fri, 31 Aug 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पेड़ ने करीब 60 विदेशी पक्षियों की जान ले ली है। दरअसल यहां के करतला ब्लॉक के कनेश्वर मंदिर में एक बड़े पेड़ के धराशाही होने से 60 एशियन ओपन बिल स्टार्क साइबेरियन पक्षियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो साल पहले बिजली गिरने से पेड़ की अधिकांश टहनियां सूख गई थीं।
विज्ञापन
जिसके बाद यहां पक्षियों ने अपना घोंसला बना लिया। गांव वालों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सूखे पेड़ की छंटाई करने के बाद यह घटना हुई है। घटना के बाद मौके पर वन विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जिन पक्षियों की मौत हुई उनमें ज्यादातर बच्चे थे। जो कुछ ही समय पहले अंडों से बाहर आए थे। मृत पक्षियों को विभागीय अधिकारियों ने जंगल में दफना दिया है।
विज्ञापन
पक्षियों के आगमन को शुभ मानते हैं ग्रामीण
कनकी गांव के लोग इन प्रवासी साइबेरियन पक्षियों के आगमन को शुभ मानते हैं। ये पक्षी हर साल जून के महीने में यहां आते हैं। बताया जाता है कि ये श्रीलंका से आते हैं। ये पक्षी घोंसले बनाकर अगस्त के महीने में अंडे देते हैं। चिरौल का पेड़ गिरने से दीगर पेड़ के घोंसले भी उनकी चपेट में आ गए। जिससे इन पक्षियों की मौत हो गई।
विज्ञापन