फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   kawardha clash; chhattisgarh vhp called kawardha bandh tomorrow

Kabirdham: व्यापारी परिवार की पिटाई के विरोध में VHP का कल कवर्धा बंद, साहू समाज ने किया समर्थन

Sat, 19 Nov 2022 08:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 08:09 PM IST
सार

VHP जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि, पिछले साल भी विवाद के बाद रोहिंगिया और बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड थाने में जमा किया था। साल भर से पुलिस की लापरवाही से बाहरियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उनके फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
kawardha clash; chhattisgarh vhp called kawardha bandh tomorrow
कवर्धा में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद वीएचपी ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में शनिवार को हुए बवाल के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार को शहर बंद का आह्वान किया है। VHP के इस बंद को साहू समाज ने अपना समर्थन दिया है। VHP की ओर से कहा गया है कि सब्जी व्यापारी के परिवार की पिटाई के विरोध में सभी व्यापारी इसमें समर्थन करें। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...kabirdham: दो पक्षों में चले लात-घूंसे, व्यापारी के परिवार को पीटने पर वीएचपी का प्रदर्शन, फोर्स तैनात
विज्ञापन


VHP की जिला प्रशासन से मांग

  • जिले भर में कुछ वर्षो में 20 हजार से अधिक रोहिंगिया मुस्लिम वर्ग शांति व्यवस्था को भंग कर रहा है। इन संदिग्धों की वंशावली, आपराधिक रिकार्ड की जांच हो। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पिछले वर्ष 3 व 5 अक्तूबर को कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान हुआ। इसमें तलवार लहराने वालो के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसकी न्यायिक जांच कराएं। 
  • सब्जी व्यापारी और उसके परिवार से मारपीट करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 
  • जिले में अलग अलग स्थानों पर 12 से अधिक घटनाएं हिंदुओं पर हमले की हुई हैं। उन मामलों की निष्पक्ष जांच हो। 

गिट्टी हटाने को लेकर हुआ था विवाद
शहर के लोहार नाका चौक स्थित नवीन मार्केट रोड पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। ठेकेदार ने रोड पर गिट्टी रखी है। इसे हटाने को लेकर शनिवार सुबह स्थानीय सब्जी व्यापारी प्रकाश साहू ठेकेदार से बात करने के लिए पहुंचा था। दोनों लोग आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय निवासी अख्तर खान और उसका साथी पिंटू पहुंच गए। दोनों ने प्रकाश से और उसके परिवार से मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed