फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   clash between two communities in chhattisgarh kawardha

kabirdham: दो पक्षों में चले लात-घूंसे, व्यापारी के परिवार को पीटने पर वीएचपी का प्रदर्शन, फोर्स तैनात

Sat, 19 Nov 2022 05:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 05:01 PM IST
सार

करीब साल भर पहले भी अक्तूबर में इसी चौक पर झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया था। इसके चलते काफी बवाल हुआ। पुलिस को कर्फ्यू लगाने के साथ ही आसपास के जिलों में भी इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ी थी। इसे देखते हुए इस बार पुलिस ने कोताही नहीं बरती। 

विज्ञापन
clash between two communities in chhattisgarh kawardha
कवर्धा में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद वीएचपी ने किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में शनिवार को सड़क पर पड़ी गिट्टी हटाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो युवकों ने एक सब्जी व्यापारी और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। थोड़ी ही देर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता एकत्र हो गए और प्रदर्शन करने लगे। मामले को तूल लेता देख मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती गई है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

clash between two communities in chhattisgarh kawardha
विवाद के बाद मौके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ठेकेदार से बात करने के दौरान आरोपियों ने किया हमला
जानकारी के मुताबिक, शहर के लोहार नाका चौक स्थित नवीन मार्केट रोड पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। ठेकेदार ने रोड पर गिट्टी रखी है। इसे हटाने को लेकर स्थानीय सब्जी व्यापारी प्रकाश साहू ठेकेदार से बात करने के लिए पहुंचा था। दोनों लोग आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय निवासी अख्तर खान और उसका साथी पिंटू पहुंच गए। दोनों ने प्रकाश से गिट्टी हटाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर में दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

clash between two communities in chhattisgarh kawardha
मारपीट के विरोध में वीएचपी ने महिलाओं के साथ मिलकर सड़क पर जाम लगा दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीएचपी ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
इस दौरान प्रकाश साहू की पत्नी, भाई और पिता ने देखा तो वह बचाने के लिए पहुंचे। आरोप है अख्तर खान ने उनको भी पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। लोगों की भीड़ जुटते देख दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। इसका पता चलते ही बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वहां एकत्र हो गए। उन्होंने सड़क जाम करते हुए प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन

clash between two communities in chhattisgarh kawardha
एडिशनल SP मनीषा ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में
प्रदर्शनकारियों और लोगों को समझाकर पुलिस शांत कराने का प्रयास कर रही है। हालात को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। एडिशनल SP मनीषा ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों ने सब्जी विक्रेता का सामान भी फेंका। आरोपी लोहारा नाका का ही रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी पिंटू उसका रिश्तेदार है। दोनों के आपराधिक रिकॉर्डों की भी जांच की जा रही है। 

clash between two communities in chhattisgarh kawardha
लोगों ने कांग्रेस पार्षद और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीएचपी का आरोप-रोहिंगिया और बांग्लादेशियों को बसाया जा रहा
VHP जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि, पिछले साल भी विवाद के बाद रोहिंगिया और बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड थाने में जमा किया था। साल भर से पुलिस की लापरवाही से बाहरियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। उनके फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि पिछले साल की घटना के बाद से बार-बार अराजकता फैलाई जा रही है। जो अपराधी तलवार लहराकर निकले थे, उनको आज तक पकड़ा नहीं गया। जिसका यह परिणाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed