फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kannauj gang arrested for fraud by tampering with ATM in Gariaband

Gariaband Crime: एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाले तीन लाख से ज्यादा, दूसरी बार की कोशिश में पकड़ा गया कन्नौज गैंग

Thu, 20 Jul 2023 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jul 2023 05:28 PM IST
सार

गरियाबंद में पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कन्नौज गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने सहकारी बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर तीन लाख रुपये से ज्यादा निकाले थे।

विज्ञापन
Kannauj gang arrested for fraud by tampering with ATM in Gariaband
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर ठगी करने वाले साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कन्नौज गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने सहकारी बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ कर तीन लाख रुपये से ज्यादा निकाले थे। इसके कुछ दिन बाद फिर से एटीएम से चोरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन इस बार पकड़े गए। इस मामले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के शाखा प्रबंधक ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


दूसरी बार फ्रॉड करते सीसीटीवी में हुआ कैद
पुलिस ने बताया कि, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित की गरियाबंद शाखा में लगे एटीएम से 22 और 23 जून को छेड़खानी का 3.46 लाख रुपये निकाले गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सायबर सेल की मदद से टीम का गठन किया। पुलिस अभी जांच कर रही थी कि 19 जुलाई की शाम एटीएम में घुसा एक व्यक्ति धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का प्रयास कर रहा था। इस बार उसकी सारी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर शहर में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


आरोपियों से 31 डेबिट कार्ड बरामद 
टीम ने जांच के दौरान बस स्टैंड के पास खड़े एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर  एटीएम से फ्रॉड किए जाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। उन्होंने राजिम और गरियाबंद में भी लगे एटीएम से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 31 डेबिट कार्ड और 5200 रुपये बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बैंक लूटने की कर रहे थे साजिश
गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर के केशी गांव निवासी गोविंद कुमार, कन्नौज के मौसमपुर मौरारा निवासी अभिषेक यादव और कन्नौज के ग्राम भड़हा निवासी राजेन्द्र सिंह शामिल है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एटीएम से निकाली गई बाकी रकम को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि एटीएम से फ्रॉड करने के बाद आरोपी बैंक लूटने की साजिश रच रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed