{"_id":"64d77fb3c6550e28d60ae355","slug":"yuva-morcha-activists-filed-a-complaint-against-block-education-officer-in-kanker-2023-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanker: युवा मोर्चा ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका, एकतरफा कार्रवाई पर दी चेतावनी; 17 लाख का मांगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: युवा मोर्चा ने खंड शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका, एकतरफा कार्रवाई पर दी चेतावनी; 17 लाख का मांगा हिसाब
Sat, 12 Aug 2023 06:19 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Aug 2023 06:19 PM IST
सार
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज थाना पहुंच कर खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर्ज कराई है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि स्कूल मरम्मत के नाम पर 17 लाख रुपये आए। वो कहां गए।
विज्ञापन
युवा मोर्चा ने फूंका पुतला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चारामा बस स्टैंड में जमकर शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और इतना ही नहीं शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन भी किया। युवा मोर्चा ने कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी केशव साहू ने स्कूल मरम्मत के नाम पर आई राशि का फर्जी तरीके से चेक काटकर भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन
मामले में युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने जब जानकारी लेनी चाही तो उसके साथ बदसलूकी करते हुए उसके खिलाफ झूठी रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी। जिससे नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज थाना पहुंच कर खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर्ज कराई है। पुलिस को आवेदन सौंपा है। एकतरफा कार्रवाई किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतवानी भी दी है।
विज्ञापन
वहीं कांकेर एसडीओपी मोहशीन खान ने बताया कि एक युवक के खिलाफ ब्लाक शिक्षा ऑफिस के बाबू गिरधारी सिन्हा ने मामला दर्ज कराया है। युवक द्वारा कार्यालय में जाकर बीईओ से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा कि स्कूल मरम्मत के नाम पर 17 लाख रुपये आए। इसकी जानकारी मैंने मांगी थी। कितना रुपया कहां-कहां खर्च किया गया। किसके नाम से चेक काटा गया। बीईओ कार्यलय में बीते एक दिन पहले जानकरी लेने बुलाय गया और मुझे धमकी दी गई थी। लेकिन उल्टा मेरे खिलाफ की शिकायत की।
वहीं बीईओ केशव साहू ने कहा कि युवा मोर्चा के एक युवक द्वारा कार्यलय में आ कर बाबू और मेरे से दुर्व्यवहार करते सरकारी काम में बाधा डाली गई। अगर कोई शिकायत है तो इसकी जांच कराई जाए।