फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Polytechnic College will be made a strong room in kanker

kanker: पॉलिटेक्निक कॉलेज को बनाया जाएगा स्ट्रांग रूम, अब तीन हजार छात्रों की पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित

Thu, 24 Aug 2023 05:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Aug 2023 05:34 PM IST
सार

छात्र कई बार रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए अधिग्रहण का विरोध कर चुके है लेकिन इस बार प्रशासन ने छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए पीजी कॉलेज की जगह शहर से 10 किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाये जाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।  

विज्ञापन
Polytechnic College will be made a strong room in kanker
पॉलिटेक्निक कॉलेज को बनाया जाएगा स्ट्रांग रूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले का पीजी कॉलेज सन 1984 में बना है। जिसके बाद से हर बार विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव के लिए पीजी कॉलेज भवन का अधिग्रहण होता आ रहा है। चुनावी अधिग्रहण के कारण तीन से चार माह तक तीन हजार से अधिक छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्र कई बार रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए अधिग्रहण का विरोध कर चुके है लेकिन इस बार प्रशासन ने छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए पीजी कॉलेज की जगह शहर से 10 किलोमीटर दूर पॉलिटेक्निक कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाये जाने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है।  

विज्ञापन


प्रशासन ने इस संबंध में प्रस्ताव भेजा दिया है। आलाधिकारी अब तक तीन बार भवन का निरीक्षण भी कर चुके है। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तैयारियां करने के निर्देश दिए गये हैं। छात्रों का कहना है कि पीजी कॉलेज का अधिग्रहण नहीं किये जाने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। दूर दराज से पढ़ाई के लिए पहुंचने वाले छात्र ज्यादा परेशान होते थे। वहीं कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला का कहना है कि प्रस्ताव भेजा है जैसे दिशा निर्देश मिलेंगे आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed