फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Police arrested two people along with three motorcycles

Kanker: पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा, तीन मोटरसाइकिल बरामद; आरोपी फर्जी नक्सली बन करता था डकैती

Thu, 17 Aug 2023 10:23 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Aug 2023 10:23 AM IST
सार

कांकेर पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी करने वाले और खरीदार को पकड़ लिया है। एक आरोपी पहले फर्जी नक्सली बनकर डकैती किया करता था। 

विज्ञापन
Police arrested two people along with three motorcycles
कांकेर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर पुलिस ने मोटर साईकिल चोरी करने वाले और खरीदार को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी में एक पूर्व में फर्जी नक्सली बनकर डकैती करने के मामले में 2020 में आरोपी रह चुका है।

विज्ञापन


पखांजुर टीआई मोरध्वज देशमुख ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन मोटर साइकिल बरामद की गई है। जिसकी कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए है। पखांजुर के रहने वाले किशोर मंडल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके आंगन में रखी एक 70 हजार की मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश कर रही थी। इसी दौरान पता चला कि पूर्व में डकैती के मामले में जेल गए राजू पाल पखांजुर के पीवी 78 जनकपुर निवासी द्वारा मोटर साइकिल बेचने वाले ग्राहक की तलाश में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दबोच लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल चोरी कर देवाशीष नाकाम व्यक्ति को बेची थी। देवाशीष के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की गई है। आरोपी राजू पाल को पूछताछ करने पर दो अन्य मोटरसाइकिल को महाराष्ट्र पेंडरी और भानुप्रतापपुर तरफ से चोरी कर रखे रहने की बात कबूली है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed