फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Police arrested eccentric youth

kanker: सनकी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दंपति पर हमला कर नाबालिग का किया था अपरहण

Sun, 04 Jun 2023 09:50 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Jun 2023 09:50 AM IST
सार

आरोपी ने नाबालिक को घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथ केशकाल पहाड़ी में अगवा कर बांधकर रखा था। आरोपी के चुंगल से किसी तरह जान बचाकर भागी नाबालिक दुधावा थाना पहुंची।

विज्ञापन
Police arrested eccentric youth
सनकी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर में दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले सनकी युवक अजय मरकाम को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लापता हुई नाबालिक को भी पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है। आरोपी ने नाबालिक को घटना को अंजाम देने के बाद अपने साथ केशकाल पहाड़ी में अगवा कर बांधकर रखा था। आरोपी के चुंगल से किसी तरह जान बचाकर भागी नाबालिक दुधावा थाना पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


आरोपी ने एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते 2 जून की रात में घर में सो रहे नाबालिक युवती के माता- पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था जिसमें नाबालिक के पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। वही घटना के बाद से नाबालिक लापता थी। 

विज्ञापन


ग्रामीण ने बताई बड़ी वजह- 

गांव में हुए हमले की घटना के बारे में जब ग्रामीणों से पूछताछ की तो बड़ी वजह सामने आई। विहावपारा के वार्ड पंच आत्माराम शोरी ने बताया कि 3 मई को घर में बिरगुड़ी का रहने वाला एक युवक आया। इस समय घर पर कोई नहीं था। युवक ने घर की नाबालिग लड़की को हसिया दिखाया और अपने साथ ठेमाबाबा के जंगल में ले गया। युवक नाबालिग लड़की से शादी करना चाहता था। दूसरे दिन 4 मई को जब ग्रामीण जंगल में लकड़ी बीनने गए तो दोनों को देखा। इसके बाद लड़की को युवक के चंगुल से छुड़ाकर परिवार के हवाले किया गया। लड़का उसी वक्त लड़की और उसके माता-पिता को मारने की धमकी दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर आरोपी जेल भेज दिया गया, जिसकी जमानत 19 मई को हुई। वहीं अब 3 जून को प्रताप शोरी और उसकी पत्नी ममता शोरी पर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पति पत्नी घायल हुए थे। हमले के बाद इलाज के लिए जब दोनों को अस्पताल लाया गया तो इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed