{"_id":"67288bca0ca4abfb76018f0f","slug":"open-hooliganism-in-front-of-police-station-youth-was-taken-off-the-bus-and-brutally-beaten-up-in-kanker-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: थाने के सामने खुलेआम गुंडागर्दी, बस से उतारकर युवक की बेहरमी से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: थाने के सामने खुलेआम गुंडागर्दी, बस से उतारकर युवक की बेहरमी से पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 04 Nov 2024 02:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:31 PM IST
सार
कांकेर जिले के चारामा बस स्टैंड में खुलेआम गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। चारामा थाने के सामने ही बस स्टैंड है जहां हॉकी स्टिक लहराते हुए दो युवकों ने बस से उतारकर युवक की पिटाई कर रहे है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांकेर के चारामा थाने के सामने बस स्टैंड पर रविवार रात जमकर बवाल हुआ. हॉकी स्टिक लहराते हुए आए दो बदमाशों ने बस में बैठे युवक की जमकर पिटाई कर दी थी। आज चारामा पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
चारामा थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि दिनाक 03.011.24 को रात्रि करीबन 09.00 से 10.00 बजे अपने बहन के घर जाने के लिये बस स्टैण्ड आकर बस में चढ रहा था उसी दौरान चंदन देवागन और उसका साथी अचानक बस स्टैण्ड में आकर कालर पकडकर बस के गेट से नीचे उतार दिये और मारपीट करने लगे आस पास के लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया था शिकायत आवेदन पर चारामा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बस स्टैण्ड में हुडदंग करने वाले चन्द्रप्रकाश देवागन , अमन नाग का पता तलाश किया गया जिन्हे थाना में तलब कर पूछताछ किया गया पूछताछ करने पर पुरानी बातो को लेकर मन मुटाव बना हुआ था जिसे अकेले बस में जाते देख मौका पाकर धक्का मुक्की झगडा विवाद करना बताया है थाना चारामा में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इस बात से हुई थी लड़ाई
दिनांक 03.11.24 को जितेन्द्र कुमार देवांगन निवासी नाकापारा चारामा थाना आकर शिकायत किया कि करीब 1 वर्ष पहले बस्ती के सभी दोस्त घुम रहे थे मोहल्ले में अपने दोस्तो के साथ बैठकर नशा पानी कर रहे थे चुकेश उनके साथ भी दोस्ती रखता था चुकेश यादव को उनके पास जाने से मना किये थे उसी बात को लेकर चंदन ने दोस्त मासुम तिवारी से लडाई झगडा किया था उसी बात को लेकर रंजीश था. जिसके कारण बस स्टैंड में मार-पीट हुआ था।
विज्ञापन