फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   naxalites murdered their partner on charge of misdeed by setting up jan adalat in kanker

नक्सलियों ने अपने साथी को मार डाला: जन अदालत लगाकर सुनाई सजा, कहा- गांव की लड़की से दुष्कर्म कर भाग रहा था

Wed, 21 Jun 2023 12:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि शव के पास से पर्चा भी बरामद हुआ है। जिसमे नक्सल संगठन की दूसरी महिलाओं से अमर्यादित व्यवहार करने की बात लिखी है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पर्चे की प्रमाणिकता को लेकर भी जांच कर रहे हैं।  

विज्ञापन
naxalites murdered their partner on charge of misdeed by setting up jan adalat in kanker
शव के पास से पर्चा भी बरामद हुआ। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर अपने ही साथी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। शव के पास ही एक पर्चा भी बरामद हुआ है। इसमें नक्सलियों ने कहा है कि मारे गए उनके साथी का महिलाओं को लेकर आचरण सही नहीं था। गांव की एक लड़की से दुष्कर्म कर भागते हुए वह पकड़ा गया। इसके बाद उसे मौत की सजा दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


संगठन की महिलाओं से अमर्यादित आचरण का आरोप
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कोयलीबेड़ा के जंगल में नक्सली वर्दी में एक युवक का शव बरामद हुआ है। उसके साथ मिले पर्चे से मारे गए युवक की पहचान नारायणपुर के भरंडा गांव निवासी नक्सली मानू दुग्गा के रूप में हुई है। वह किसकोड़ो एरिया कमेटी का सदस्य था। पर्चे में लिखा है कि मानू 2006 से पीएलजीए सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में काम कर रहा था। उसका शुरू से ही व्यवहार अमर्यादित और अराजकतावादी था। उसके कारण संगठन की महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई थी। 
विज्ञापन




हाथ से पर्चा लिखकर शव के पास रखा गया
नक्सलियों की उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी की ओर से हाथ से लिखे गए इस पर्चें में बताया गया है कि पार्टी की ओर से पॉलिसी के मुताबिक, मानू को कई बार समझाया गया। उसके खिलाफ अनुशसनात्मक कार्रवाई भी की गई, लेकिन उसमें कोई बदलाव नहीं आया। उसने खुद में सुधार न लाकर गांव की एक लड़की से दुष्कर्म किया और भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद जनअदालत लगाकर जनता की राय के अनुसार मानू दुग्गा को मौत की सजा चुनाइ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed