फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Kanker Young man killed while taking photo elephant slapped him and killed him

Kanker: फोटो लेने के चक्कर में युवक की गई जान, हाथी ने पटकपटकर मार डाला

Sat, 08 Jul 2023 01:53 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 08 Jul 2023 01:53 PM IST
सार

कांकेर इलाके में एक जंगली गुसैल हाथी ने आंतक मचा हुआ है। हाथी ने फोटो लेने के दौरान एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला है।

विज्ञापन
Kanker Young man killed while taking photo elephant slapped him and killed him
जंगली हाथी का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दो दिनों से एक जंगली गुसैल हाथी पूरे परलकोट क्षेत्र में उत्पात मचाये हुए हैं। झुण्ड से बिछड़ा हाथी अलग-अलग गांवों में जाकर घरों में तोड़फोड़ भी कर रहा है। परलकोट क्षेत्र के बड़े कापसी के सड़क पारा के कोसा नर्सरी में इसी गुसैल हाथी ने शुक्रवार की शाम को एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। 

विज्ञापन


वन मंडलाधिकारी पश्चिम शशिगणंदन ने बताया कि कमलेश हालदार कुछ काम से बड़े कापसी गया हुआ था। इसी बीच उसे पता चला कि एक हाथी सड़कपारा के तरफ आया हुआ है। ग्रामीण और वन विभाग का अमला लोगों को हाथी के पास जाने से रोक रहे थे। परंतु कमलेश सभी को चकमा देकर हाथी के पास पहुंचकर उसका फोटो वीडियो बनाने लगे। तभी गुसैल हाथी ने उनके ऊपर हमला कर दिया और बहुत बेरहमी से कुचलकर उसे मार डाला।
विज्ञापन


वन विभाग एसडीओ एचएस उइके ने बताया कि वन विभाग द्वारा गांव-गांव जानकर लाउड स्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को गुसैल हाथी की सूचना दी जा रही है। साथ ही वन अमला हाथी पर कड़ी निगरानी बनाये हुए है। व्यक्ति कब और कैसे हाथी के पास पहुंचा किसी को इसकी जानकारी नहीं है। जिसके चलते इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। मृतक कमलेश होलसेलर व्यापारी था, जो गांव-गांव जाकर दुकानों में सामान पहुंचाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed